जनवरी 20, 2026 7:13 अपराह्न

printer

राजशाही समर्थक चिकित्सा व्यवसायी दुर्गा प्रसाई पोखरा से गिरफ्तार, काठमांडू भेजे गए

राजशाही समर्थक चिकित्सा व्‍यवसायी दुर्गा प्रसाई को पोखरा में गिरफ्तार कर लिया गया है। कास्की जिला पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद प्रसाई को काठमांडू भेजा जा रहा है, जिनका मामला काठमांडू में दर्ज है। इससे पहले, रविवार को नेपाल चुनाव आयोग ने प्रसाई के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करते हुए इस संबंध में पुलिस साइबर ब्यूरो से संपर्क किया था। कुछ दिन पहले, प्रसाई ने एक वीडियो जारी कर नेपाली कांग्रेस के एक गुट पर आरोप लगाया था कि उसने संवैधानिक निकाय से मान्यता प्राप्त करने के लिए आयोग को 52 करोड़ रुपये जमा किए थे। इस मामले पर आयोग ने प्रसाई को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया था।

सिंह दरबार में नेपाल सरकार के संचार मंत्री जगदीश खरेल और दुर्गा प्रसाई के बीच नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की उपस्थिति में 27 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व वाले राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान ने नेपाल सरकार के समक्ष 27 सूत्री मांगें रखी थीं। इन मांगों में राजनीतिक और संवैधानिक परिवर्तन, आर्थिक सुधार और व्यवस्थागत पुनर्गठन शामिल थे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद प्रसाई समूह ने सभी विरोध गतिविधियों को स्थगित कर दिया और नियोजित आंदोलन को रोक दिया। यह समझौता अंतरिम सरकार की आधिकारिक भागीदारी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाल में मार्च में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का संकेत देता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला