फ़रवरी 10, 2026 11:45 पूर्वाह्न

printer

दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने नई दिल्ली में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण शिविर आयोजित किए

दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक आज नई दिल्ली में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। संचार मंत्रालय ने बताया है कि यह शिविर 10 से 19 फरवरी तक प्रधान संचार लेखा नियंत्रक, दिल्ली संचार लेखा भवन, ईस्टर्न कोर्ट, जनपथ में एक्सटेंशन काउंटर और एमटीएनएल तथा बीएसएनएल के परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।