अप्रैल 8, 2026 11:28 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना – पीएमएमवाई के आज 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी। यह केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य वित्तपोषित न हो रहे सूक्ष्म उद्यमों और छोटे व्यवसायों को वित्तपोषण प्रदान करना है। गिरवी रखने की बाध्यता को समाप्त करके और पहुंच को सरल बनाकर, मुद्रा योजना ने जमीनी स्तर पर उद्यमिता के एक नए युग की नींव रखी।

11 वर्षों में, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने वित्तीय समावेशन की शक्ति और जमीनी स्तर पर नवाचार की क्षमता को लगातार प्रदर्शित किया है। बैंकों ने बड़े कॉरपोरेट्स को लगातार ऋण दिए, परन्‍तु जरूरतमंदों की ऋण तक पहुंच समाप्त हो गई। मुद्रा योजना ने इस कमी को पूरा किया और एक स्वच्छ, समावेशी विकल्प प्रस्तुत किया जिसने सभी को समान अवसर प्रदान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला