जनवरी 29, 2026 9:00 पूर्वाह्न

printer

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मोदी सुबह संसद के बजट सत्र में भाग लेने के बाद दोपहर में डेरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास जयंती के अवसर पर हो रहा है।

पिछले कुछ वर्षों से मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में स्थित गुरु रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन की यात्रा करते आ रहे हैं। जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन पंजाब में रविदासिया समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। डेरा बल्लन के प्रमुख संत निरंजन दास को इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। संत निरंजन दास वाराणसी के साथ-साथ बल्लन डेरा के भी प्रमुख हैं।