मार्च 29, 2026 7:08 पूर्वाह्न

printer

आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम मेंअपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वी कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

 

इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी कार्यक्रम प्रसारित होगा।