दिसम्बर 16, 2025 6:58 पूर्वाह्न

printer

तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में आज इथियोपिया पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में आज शाम दो दिन की यात्रा पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर अबी अहमद अली के साथ व्‍यापाक विचार-विमर्श करेंगे। ग्‍लोबल साउथ के देशों में साझेदार होने के कारण प्रधानमंत्री की यह यात्रा मित्रता के निकटतम संबंधों को सशक्‍त बनाने तथा द्विपक्षीय सहयोग को विस्‍तार देने के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करती है।