प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। श्री मैक्रों कल से भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
श्री मैक्रों एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। दोनों नेताओं की चर्चा रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने और इसे नए तथा उभरते क्षेत्रों में विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। बाद में दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों की सभा को भी संबोधित करेंगे।