अक्टूबर 1, 2024 8:01 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हज़ारीबाग़ से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हज़ारीबाग़ जाएंगे, जहां वे 79 हजार 156 करोड़ रुपये की लागत से प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम विनोबा भाबे विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

बाद में श्री मोदी 20 सितंबर को शुरू हुए परिवर्तन समारोह के समापन अवसर पर हज़ारीबाग़ के गांधी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का उद्देश्य जनजातीय-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

श्री ओराम ने कहा कि लगभग 63 हजार गांव इस अभियान के दायरे में लाए जाएंगे। इससे पांच करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभ होगा।