जून 27, 2025 9:07 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

 

इसके साथ ही एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। वे एक प्रतिष्ठित जैन आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे। इस समारोह के अंतर्गत देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य उनके जीवन और विरासत का उत्‍सव मनाना और उनके संदेश का प्रसार करना है।

 

आचार्य विद्यानंद जी महाराज ने जैन दर्शन और नैतिकता पर 50 से अधिक रचनाएं लिखीं। उन्होंने देश भर में प्राचीन जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा शिक्षा, विशेष रूप से प्राकृत, जैन दर्शन और शास्त्रीय भाषाओं के लिए काम किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला