प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम लगभग 6 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा-एनडीए कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क से लेकर संवाद तक, संगठन के हर स्तर पर उनकी भागीदारी एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।
Site Admin | अक्टूबर 23, 2025 2:04 अपराह्न
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे