मार्च 24, 2026 1:00 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यसभा में बयान देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यसभा में बयान देंगे और इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट करेंगे। प्रधानमंत्री ने कल लोकसभा को स्थिति और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। अपने संबोधन में श्री मोदी ने इस बदलती स्थिति पर भारत के रुख, जिसमें राजनयिक भागीदारी, क्षेत्रीय स्थिरता पर चिंताएं और वैश्विक ऊर्जा तथा व्यापार मार्गों के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत हमेशा मानवता के हित में शांति के लिए खड़ा रहा है और इस समस्या का एकमात्र समाधान संवाद और कूटनीति है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस और उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि भारत ने पिछले 11 वर्ष में अपने ऊर्जा आयात स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो गई है।