मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 24, 2024 7:58 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितम्बर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितम्बर (बृहस्‍पतिवार) को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों तथा उपलब्धियों को जनसामान्‍य तक पहुंचाने का मंत्र देंगे। हरियाणा में पार्टी से प्रदेश चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया और चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करेगा।

उन्होंने बताया कि 4 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर पार्टी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बड़ी जीत के लिए पार्टी सतही स्तर पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम कर रही है। श्री पूनिया और श्री नागर ने  कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठावान और समर्पित हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी लगातार चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास की गूंज है। प्रदेश सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरियां दी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला