मार्च 31, 2026 6:56 पूर्वाह्न

printer

एकदिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी, वाव-थारद में 19,806 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी विद्युत, सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा रेल मंत्रालयों की 10,921 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जल आपूर्ति, सड़क और भवन, शहरी विकास परियोजना, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पर्यटन और जनजातीय विकास विभाग की 8,886 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद के सानंद स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।