अक्टूबर 9, 2025 2:27 अपराह्न

printer

भारत ने गजा शांति समझौते के पहले चरण का स्वागत किया, कहा – यह स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की शांति योजना के पहले चरण में इस्राइल और हमास के बीच हुए समझौते का स्‍वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि बंधकों की रिहाई और गज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाने से लोगों को राहत मिलेगी और दीर्घकालिक शांति का मार्ग खुलेगा। उन्‍होंने कहा कि यह समझौता इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहु के मजबूत नेतृत्‍व को भी दर्शाता है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला