मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉस्को में ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया। उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी थे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी केंद्र में रोसाटॉम पवेलियन का दौरा किया।

श्री मोदी ने असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग पर एक फोटो प्रदर्शनी देखी। श्री मोदी “परमाणु सिम्फनी” भी गये जो वी वी ई आर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कामकाजी मॉडल है और भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का प्रमुख केन्‍द्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। उन्होंने छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के लिए प्रोत्साहित किया। रोसाटॉम मंडप वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास पर सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है। इसका उद्घाटन पिछले वर्ष नवंबर 2023 में किया गया था।