जून 3, 2025 8:28 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मणिपुर के राज्‍यपाल अजय कुमार भल्‍ला से बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर के राज्‍यपाल अजय कुमार भल्‍ला से बात की ओर राज्‍य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने राज्‍य में बाढ़ के प्रकोप से निपटने में हर सम्‍भव सहायता का आश्‍वासन भी दिया।

 

    मणिपुर में 643 गांव आज तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण एक लाख 64 हजार आठ सौ लोग विस्‍थापित हो गए हैं। इनमें से अधिकतर गांव पूर्वी इम्‍फाल जिले में हैं। बाढ़ से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और चार व्‍यक्ति घायल हुए हैं।

 

53 हजार 193 मकान बाढ़ से नष्‍ट हो गए हैं और लोगों ने 81 राहत शिविरों में शरण ली हुई है। लगातार वर्षा से भू-स्‍खलन की 102 घटना हुई है और राज्‍य में सडक संचार बूरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, रैड क्रॉस, अग्‍निशमन विभाग और अन्‍य सगठन बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चला रहे हैं।

 

    इस बीच, मणिपुर में मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है और अधिकतर जिलों में वर्षा कम हुई है। राज्‍य की अधिकतर नदियों में भी जलस्‍तर कम हुआ है।