प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। इसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और अंतरिक्ष सहित अन्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों के हितों का ध्यान रखने के लिए श्री लक्सन को धन्यवाद दिया। श्री लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।