प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार जीत की सराहना की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनता सुशासन और एक ऐसे गठबंधन की कामना करती है जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप कार्य करे। प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 9:21 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनावों में शानदार जीत की सराहना की