मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2025 8:09 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ करेंगे

 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास को बल मिलने और समुदाय-आधारित उद्यमों के विकास में तेज़ी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित करेंगे। पूरी तरह से डिजिटल माध्‍यम से संचालित इस प्रणाली से जीविका दीदियों के बैंक खातों में सीधे, तेज़ और अधिक पारदर्शी तरीके से धनराशि का हस्तांतरण सुनिश्चित होगा। इसे सुगम बनाने के लिए, 12 हज़ार सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट प्रदान किए जा रहे है। पूरे बिहार से लगभग 20 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।
 
 
जीविका निधि की स्थापना का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को किफायती ब्याज दरों पर धनराशि प्रदान करना है। जीविका के सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य बनेंगे। इस संस्था के संचालन के लिए बिहार सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी धनराशि का योगदान करेगी। जीविका निधि की परिकल्पना एक वैकल्पिक वित्तीय प्रणाली के रूप में की गई है, ताकि माइक्रोफाइनेंस संस्थानों पर निर्भरता कम की जा सके तथा कम ब्याज दरों पर बड़ी ऋण राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है