फ़रवरी 16, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

इंडिया-एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पांच दिन की इस प्रदर्शनी का आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन के साथ किया जा रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के मंडप होंगे।

प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करने और भविष्य की कार्रवाइयों पर चर्चा के लिए 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित ढाई लाख से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना है।