अगस्त 5, 2025 8:31 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपीन के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी

 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी। श्री मार्कोस भारत की पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि दोनों नेताओं की बातचीत से द्वपिक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी। 
 
 
वार्ता के दौरान भारत और फिलिपींस के बीच द्वपिक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा होगी। विशेष रूप से व्‍यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य, औषधि और डिजिटल प्रौद्योगिकी पर विचार-विमर्श होगा। दोनों देशों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर होने की भी आशा है। आर्थिक संबंध भारत और फिलिपींस के द्व‍िपक्षीय संबंधों में एक महत्‍वपूर्ण पक्ष है। वर्ष-2023-24 में दोनों देशों के बीच व्‍यापार तीन अरब 50 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है। हाल के समय में रक्षा-सुरक्षा और समुद्री सहयोग संबंधों का विस्‍तार हुआ है। फिलिपींस में सूचना प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य, औषधि, वस्‍त्र, अवसरंचना, रसायन, ऑटोमोबाईल और कृषि क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की उपस्थिति काफी बढ़ी है।