मार्च 18, 2026 2:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में बदलावों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लेख को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा राष्ट्रीय दैनिक में लिखे एक लेख को साझा किया, जिसमें पिछले एक दशक में ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्‍लेख किया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस लेख के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत किस प्रकार एक मजबूत ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दे रहा है और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सतत वातावरण का निर्माण कर रहा है।