प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से द्वारा अस्मिता पहल की सफलता पर लिखे लेख को साझा किया है। यह पहल भारतीय भाषाओं में अकादमिक अध्ययन सामग्री को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने अस्मिता को खेलो इंडिया मिशन का एक हिस्सा बताया, जिसे देशभर में महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि यह लेख खेलों में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्रालय के प्रयासों को रेखांकित करता है।
अपने लेख में श्रीमती खड़से ने विस्तार से बताया है कि कैसे खेलो इंडिया अस्मिता पहल देशभर में महिलाओं और लड़कियों के लिए खेलों में अवसरों का विस्तार कर रही है।