मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 29, 2024 7:41 अपराह्न | Bhubaneswar | narendra modi | Odisha | Prime Minister

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज शाम भुवनेश्वर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज शाम भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार ओडिशा को बहुत प्राथमिकता दे रही है। उन्‍होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनते ही माताओं-बहनों के लिए सुभद्रा योजना जैसे कई बड़े कदम उठाए गए हैं। यह योजना महिला सशक्तीकरण की पहचान बनेगी।

उन्होंने विकास की गति को रोकने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को संविधान में कोई आस्था नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में पार्टी की शानदार जीत के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र के राज्य चुनावों में भाजपा की जीत उनकी सरकार की नीतियों और योजनाओं में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी बैष्णव और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से राजभवन तक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर में रहेंगे। श्री मोदी भुवनेश्वर के भाजपा मुख्यालय में पार्टी की बैठक में भी शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला