प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने लाला लाजपत राय को महान स्वतंत्रता सेनानी कहा और उन्हें “मातृभूमि का अमर पुत्र”बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय ने भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लाला लाजपत राय का त्यागमय जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय, भगत सिंह जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों के लिए सशस्त्र क्रांति की प्रेरणा बने। उन्होंने आगे कहा कि लाला लाजपत राय के बलिदान ने बिखरे हुए स्वतंत्रता आंदोलन को एकता की एक डोर में पिरो दिया और उसे एक प्रज्ज्वलित ज्वाला का रूप दिया।