प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। श्री मोदी ने कहा कि श्यामजी का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
News On AIR | मार्च 30, 2026 10:34 पूर्वाह्न
स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की