दिसम्बर 16, 2025 8:13 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला द्वितीय इब्‍न अल हुसैन के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल अम्‍मान में जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला द्वितीय इब्‍न अल हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता की। यह वार्ता राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने की तैयारियों के मद्देनजर घनिष्ठ साझेदारी का परिचायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, चरमपंथवाद और कट्टरपंथ के विरुद्ध जॉर्डन के दृढ़ दृष्टिकोण की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारत और जॉर्डन आतंकवाद से निपटने में एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में संयुक्‍त राष्‍ट्र से अलग अपनी पहली बातचीत का स्‍मरण किया। उन्‍होंने संयम को बढ़ावा देने में किंग अब्‍दुल्‍ला द्वितीय के नेतृत्‍व की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के अन्‍य क्षेत्रों के अलावा इस क्षेत्र में सहयोग और प्रगाढ़ होंगे। किंग अब्‍दुल्‍ला द्वितीय ने आतंकवाद से मुकाबले में भारत के प्रयासों के प्रति जॉर्डन के सशक्‍त समर्थन को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन यात्रा के दूसरे दिन आज जॉर्डन-भारत व्‍यापारिक मंच में भागीदारी करेंगे।