मार्च 24, 2026 9:19 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुआ विचारों का आदान प्रदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करने का भी समर्थन करता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, जो पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। दोनों नेता शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमत हुए।