प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि में विशेष रूप से जैविक कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा स्थिरता को समृद्ध करने और जैव विविधता की रक्षा करने में कमला पुजारी के काम को वर्षों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने में भी एक प्रकाशस्तंभ थीं।