मार्च 25, 2026 5:51 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।