मार्च 18, 2026 7:10 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की निंदा की।