प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि संविधान राष्ट्र का मार्गदर्शक है।
श्री मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की हजारों वर्षों की परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज देश अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी विविधता पर गर्व कर रहा है।