मई 11, 2025 6:14 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर अपनी शुभकामनाएंँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह दिन देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व तथा आभार व्यक्त करने और 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक घटना थी, खासकर देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में।

 

    श्री मोदी ने उल्लेख किया कि वैज्ञानिकों की बदौलत भारत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है, चाहे वह अंतरिक्ष हो, एआई हो, डिजिटल नवाचार हो, हरित प्रौद्योगिकी हो या और भी बहुत कुछ हो।

 

उन्‍होंने कहा कि देश विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने कामना की कि प्रौद्योगिकी मानवता का उत्थान करेगी, राष्ट्र को सुरक्षित करेगी और भविष्य के विकास को गति देगी।