प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी नाइजीरिया यात्रा को लेकर हिंदी प्रेमियों की उत्सुकता पर प्रस्न्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नाइजीरिया में हिंदी प्रेमियों ने जिस तरह से उनकी यात्रा के लिए उत्साह दिखाया है, वह दिल को छू लेने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर से नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। वे नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर 16 से 17 नवंबर तक नाइजीरिया का दौरा करेंगे।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 8:21 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी नाइजीरिया यात्रा को लेकर हिंदी प्रेमियों की उत्सुकता पर प्रस्न्नता व्यक्त की
