मार्च 27, 2026 1:55 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा श्री शाह के नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है।

मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों के नागरिकों के पारस्परिक हित और भारत-नेपाल की मित्रता तथा सहयोग को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला