नवम्बर 26, 2025 9:07 अपराह्न | Ahmedabad | CommonwealthGames | narendramodi | PM

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना ने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।

 

श्री मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के साथ, भारत इन ऐतिहासिक खेलों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ करने के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण है।

 

उन्होंने कहा कि यह भारत को वैश्विक खेल केंद्र बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्‍पना का प्रमाण है। गृह मंत्री ने कहा कि एक दशक से भी अधिक की कड़ी मेहनत के बाद, श्री मोदी ने विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना का विकास किया है और प्रभावी शासन तथा निर्बाध टीम भावना के माध्यम से देश की क्षमता को बढ़ाया है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला