मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2025 3:16 अपराह्न | KenyanPrimeMinister | narendramodi | RailaOdinga

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे एक प्रखर राजनेता और भारत के प्रिय मित्र थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से ही उन्हें करीब से जानने का सौभाग्य मिला और यह जुड़ाव वर्षों तक बना रहा।

 

श्री मोदी ने कहा कि श्री ओडिंगा को भारत, उसकी संस्कृति, मूल्यों और प्राचीन ज्ञान से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि यह भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में परिलक्षित होता था।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री ओडिंगा विशेष रूप से भारत की, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रशंसक थे, क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य पर इनके सकारात्मक प्रभाव को देखा था। श्री मोदी ने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और केन्या के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।