अक्टूबर 21, 2025 10:54 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार गोवर्धन असरानी ने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अविस्मरणीय अभिनय से अनेक लोगों के जीवन में खुशियों का संचार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा स्‍मरण किया जाएगा। उन्होंने गोवर्धन असरानी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।