मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 13, 2025 4:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कल हुई विमान दुर्घटना में उनकी मृत्‍यु हो गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा है कि उन्होंने विजय रूपाणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है।

 

उन्होंने श्री रूपाणी के शानदार करियर पर प्रकाश डाला और राजकोट के मेयर, राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री रूपाणी विनम्र तथा मेहनती थे और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला