जुलाई 25, 2025 10:39 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते के साथ संपन्न, प्रधानमंत्री मालदीव के लिए रवाना

 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते के साथ संपन्न हो गई है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की यात्रा पर मालदीव पहुँच रहे हैं। नवंबर 2023 में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के पदभार ग्रहण करने के बाद यह श्री मोदी की पहली मालदीव यात्रा है। 
  
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी मालदीव यात्रा है। मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि दोनों देश ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में प्रगति का जायजा लेंगे।
                           
 
श्री बालासुब्रमण्यम ने कहा कि भारत, मालदीव की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है।