मई 12, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच लोगों से ईंधन और विदेशी उत्पादों का उपयोग कम करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा की बचत के लिए लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी उत्‍पादों का उपयोग कम करने का आग्रह किया है।

कल शाम गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने तथा घर से काम, ऑनलाईन कक्षाएं और वर्चुअल बैठक जैसे कोविड दौर के उपाय अपनाने की अपील दोहराई। आयात कम करने और इस संकट से उबरने में देश की मदद के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इय समय लोगों को एकजुट होने और देश के संसाधनो पर बोझ कम करने का दायित्‍व निभाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि देश को विदेशी मुद्रा में कई लाख करोड़ रूपये आयात पर खर्च करना होता है।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार देशवासियों पर इस संकट का असर कम से कम करने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने कहा कि स्थिति सामान्‍य होने तक प्रत्‍येक छोटा और सार्थक कदम देश के हित में होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन, इलेक्‍ट्रि‍क बसें और कार पूलिंग अपनाने को कहा। उन्‍होंने स्थिति सामान्‍य होने तक सोना न खरीदने की अपील भी दोहराई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला