अक्टूबर 21, 2025 10:17 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर उनके बलिदान को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर आज कर्मियों के साहस और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ समर्पण राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि संकट और ज़रूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिसकर्मी आंतरिक सुरक्षा के खतरों को विफल करने के साथ-साथ अनुकरणीय साहस और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।