मार्च 22, 2026 9:52 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी

बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने  कहा कि बिहार, भारत की विरासत को गौरव और आध्यात्मिकता प्रदान करने वाला राज्य है और निरंतर विकास के नए अध्याय लिख रहा है।

वहीं, श्री शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विशिष्ट कलाओं की सराहना की और कहा कि बिहार ने हमेशा देश को सामाजिक न्‍याय और बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है।