जून 27, 2025 12:29 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आस्था और भक्ति का यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सौभाग्य और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।