दिसम्बर 26, 2025 10:25 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर बाल दिवस पर वीर साहिबजादों के बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीर बाल दिवस पर वीर साहिबजादों के बलिदान को याद किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने माता गुजरी जी की अटूट आस्था और श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि यह दिन साहस, दृढ़ विश्वास और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्‍लेख किया कि साहिबजादों का जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।