मार्च 31, 2026 11:53 पूर्वाह्न

printer

श्री काशी मठ संस्थान के श्रीमद् सुधींद्र तीर्थ स्वामीजी को जन्म शताब्दी पर प्रधानमंत्री मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी स्थित श्री काशी मठ संस्थान के श्रीमद् सुधींद्र तीर्थ स्वामीजी को उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्वामीजी ने अपना जीवन सेवा और आध्यात्मिकता को समर्पित कर दिया था। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वामीजी ने अनेक संस्थानों और अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की। स्वामीजी शिक्षा के आनंद को जन स्तर तक फैलाने के लिए अत्यंत उत्साही थे। प्रधानमंत्री ने भारत की संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में स्वामीजी के प्रयासों की भी सराहना की।