अगस्त 22, 2025 9:57 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 5 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोलकाता भारत के इतिहास और भविष्य, दोनों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, दमदम और कोलकाता प्रमुख शहरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में केवल 250 किलोमीटर मेट्रो रूट थे, जो अब 1,000 किलोमीटर से अधिक हो गए हैं।