प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि इस दौरान, भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच, सेमीकंडक्टर, व्यापक जल परियोजनाओं, हरित हाइड्रोजन और दोनों देशों के विकास के लिए प्रतिभावान लोगों की परस्पर आवाजाही जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया गया।