अप्रैल 15, 2025 9:04 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की राष्‍ट्रपति मेटे फ्रेडरिकसेन से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक भागीदारी के लिए मजबूत समर्थन की पुष्टि की। उन्‍होंने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

 

    दोनों नेताओं ने 2020 में हरित रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत के बाद से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में इसके विस्तार का उल्लेख किया।

 

इसने भारत में डेनमार्क के निवेश के लिए हरित परिवर्तन में योगदान देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई हैं।

 

श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में  कहा है कि उन्होंने और सुश्री फ्रेडरिकसेन ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला