दिसम्बर 29, 2025 7:52 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पोरबंदर से मस्कत के लिए पहली समुद्री यात्रा पर आईएनएसवी कौंडिन्य के रवाना होने पर जताई प्रसन्नता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत के पोरबंदर से मस्कत के ओमान के लिए पहली समुद्री यात्रा पर आई.एन.एस.वी. कौंडिन्य के रवाना होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह जहाज प्राचीन भारतीय तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। यह देश की समृद्ध समुद्री परंपरा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनूठे जहाज के निर्माण के लिए समर्पित प्रयासों, डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और नौसेना को बधाई दी। उन्होंने खाड़ी क्षेत्र के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के लिए चालक दल को सुरक्षित और यादगार यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।